India Post GDS: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए किया था आवेदन, तो देखें तीसरी मेरिट में आपका नाम है या नहीं
India Post GDS 3rd Merit List: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। हालांकि, आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण झारखंड, महाराष्ट्र और 48 डिवीजन के रिजल्ट अभी जारी नहीं किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
India Post GDS: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी जो इस लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट राज्य और डिवीजन के अनुसार PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिससे उम्मीदवार अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में हैं, वे भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।
रिजल्ट की घोषणा में देरी
हालांकि, आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण झारखंड, महाराष्ट्र और 48 डिवीजन के रिजल्ट अभी जारी नहीं किए गए हैं। इन क्षेत्रों के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
मेरिट लिस्ट में जानकारी
मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के पद का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। अपने नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर को खोजने के लिए, पीडीएफ ओपन करने के बाद Ctrl + F दबाएं और सर्च बार में अपनी जानकारी डालें। इससे आप सीधे अपने परिणाम तक पहुँच सकते हैं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया
तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अगले चरण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया की जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान और तिथि पर उपस्थित होना आवश्यक होगा। डीवी टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 44,228 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट की तीसरी मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर 'Candidate's Corner' में जाकर 'ऑनलाइन इंगेजमेंट' पर क्लिक करें। फिर अपने राज्य का चयन करें और मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब एक PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें आप अपनी जानकारी देख सकते हैं।