फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Income Tax Recruitment 2023 Application Begins for Inspector, Assistant and MTS Know How to Apply Online

Income Tax Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 34000 रुपये मिलेगी सैलरी

Sun, 15 Jan 2023 01:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 15 Jan 2023 01:47 PM IST
सार

Income Tax Recruitment Application Begins 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए  आयकर विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका है।  अगर आप 10वीं पास हैं तो आवेदन कर सकते हैं।  


 

विज्ञापन
Income Tax Recruitment 2023 Application Begins for Inspector, Assistant and MTS Know How to Apply Online
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Income Tax Recruitment 2023: आयकर विभाग ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत आयकर विभाग में खाली  72 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnincometax.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हेैं। ये रिक्तियां तमिलनाडु के आयकर विभाग और पुडुचेरी क्षेत्र के लिए हैं।  आयकर विभाग इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती करेगा। आयकर  भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 14 जनवरी 2023 को शुरू है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 फरवरी 2023 तक है। 

विज्ञापन

Income Tax Recruitment Post Detail पदों का विवरण 

  1. इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 28 पद
  2. टैक्स असिस्टेंट- 28 पद
  3. मल्टी टास्किंग स्टाफ- 16 पद को मिलाकर  कुल 72 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Income Tax Recruitment Age limit आयु सीमा

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
टैक्स असिस्टेंट/एमटीएस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन

Income Tax Recruitment Educational Qualification शैक्षिक योग्यता

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही टैक्स असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होने के साथ प्रति घंटे 8000 की डिप्रेशन की डाटा एंट्री स्पीड होना चाहिए।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही किसी भी खेल/खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक राज्य या देश में खेला हो।

Income Tax Recruitment salary वेतनमान

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – 9300-34800 रुपये
टैक्स असिस्टेंट/एमटीएस – 5200-20200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed