UP Board Exams 2022: सामाजिक विज्ञान से हटाए गए ये चैप्टर, यूपी बोर्ड दसवीं के छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र इस समय अपनी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन खबर है कि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र सत्र 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड एग्जाम की डेटशीट अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है जिस कारण छात्र-छात्राओं में बेचैनी बनी हुई है। हालांकि अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद किया जाएगा। खबर ये भी है कि चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होगी। हालांकि बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 52 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है जिसमें 10वीं के 28 लाख और 12वीं के 24 लाख छात्र शामिल हैं। अगर आप भी 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में घर बैठे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। इस बचे हुए समय में बोर्ड स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। यहां छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही हैं। छात्र safalta classes school Join Now पर क्लिक कर इनका हिस्सा बन सकते हैं। यहां छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पहले इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है।
सोशल साइंस से कम किया गया सिलेबस
औद्योगीकरण का युग-
औद्योगिक क्रांति से पहले एवं औद्योगिक परिवर्तन ।
उपनिवेशों में औद्योगीकरण ।
प्रारम्भिक उद्यमी और कामगार।
औद्योगिक विकास का अनूठापन।
वस्तुओं के लिए बाजार।
भूगोल के अंश-
विनिर्माण उद्योग के प्रकार, अवस्थितिक, वितरण, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों का योगदान, औद्योगीकरण प्रदूषण तथा पर्यावरण निम्नीकरण।
मुद्रण संस्कृति और आधुनिक विश्व-
यूरोप में मुद्रण का इतिहास।
19वीं सदी में भारत में प्रेस का विकास।
राजनीति, सार्वजनिक विवाद और मुद्रण संस्कृति में संबंध।
इसके अलावा नागरिक शास्त्र व अर्थशास्त्र से भी कुछ सिलेबस हटाए गए हैं जिनकी स्पष्ट जानकारी यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है।
बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो आप अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड करना होगा जिसके बाद वो क्लासेस का हिस्सा बन सकते हैं।