फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   In this situation, the process of normalization can be applied in the evaluation of the constable recruitment exam

UP Police Constable Recruitment 2022: इस स्थिति में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के मूल्यांकन में लागू हो सकती है नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया, जानिए क्या है पूरी डिटेल्स

Sat, 18 Jun 2022 10:29 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 18 Jun 2022 10:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जून माह के अंत तक सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने की कवायद शुरू कर सकता है। 
 

विज्ञापन
In this situation, the process of normalization can be applied in the evaluation of the constable recruitment exam
UP Police Jobs - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही के 26,000 पदों पर जल्द ही भर्ती आयोजित की जा सकती है। भर्ती बोर्ड द्वारा पिछले कई महीनों के आरक्षी भर्ती के आयोजन से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपीपीआरपीबी ने भर्ती के चयन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस भर्ती बोर्ड को राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही कॉन्स्टेबल भर्ती का ऐलान कर दिया जाएगा। इस भर्ती में करीब 15 हजार पुरुष अभ्यर्थियों के साथ ही पाँच से छह हजार पद महिला उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित होंगे। इसके अलावा यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि पदों के विवरण से जुड़ी पुख्ता जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन का इंतजार करना पड़ेगा। उम्मीद है जून माह के अंत में अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now में भी एडमिशन लेकर सभी विषयों की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब लागू करनी पड़ सकती है नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में सिपाही के पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 300 अंकों की कंप्यूटर आधारिक लिखित परीक्षा देनी होती है। इसएग्जाम में सफल होने के बाद ही कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व पीएसटी के अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। लेकिन लिखित परीक्षा एक से अधिक प्रश्नपत्रों में या एक सेअधिक पालियों में सम्पन्न कराए जाने की स्थिति में मूल्यांकन में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू की जा सकती है। हालांकि उम्मीदवारों को इस संबंध में अधिक स्पष्ट जानकारी के लिएअधिसूचना जारी किए जाने का इंतजार करना चाहिए। 

विज्ञापन

कितने सेकेंड का मिलता है समय

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 150 अंक पूछे जाते हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न का सही आन्सर देने पर दो नंबर दिए जाते हैं। इस एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलता है। इस लिहाज से 150 सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलता है। ऐसे में प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए 1 मिनट 25 सेकेंड यानी 85 सेकेंड कासमय निर्धारित होता है। परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए भर्ती के नोटिफिकेन का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इसवक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें safalta app और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed