IIT Jobs: आईआईटी रोपड़ में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 1.67 लाख तक वेतन; 30 मार्च से पहले भर दें फॉर्म
IIT Ropar Faculty Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है। आईआईटी रोपड़ ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I और ग्रेड-II के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assistant Professor Jobs 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़ीया मौका है। आईआईटी रोपड़ ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I और ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आईआईटी रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट (iitrpr.ac.in) पर जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकाली है।
पात्रता मानदंड
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड होना आवश्यक है। बीटेक, सीएसई, ईई, ईसीई, मैथ और कंप्यूटरिंग, बीएससी, एमएससी, कंप्यूटर साइंस, एआई एंड एमएल, और डाटा साइंस के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, आवेदकों के पास न्यूनतम 3 साल का शिक्षण अनुभव होना जरूरी है।
ग्रेड-II के लिए आवेदन प्रक्रिया
अगर किसी उम्मीदवार के पास पीएचडी के बाद कार्य अनुभव नहीं है, तो वे असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पद उन शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो अकादमिक करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
आईआईटी रोपड़ ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए ईमेल या हार्ड कॉपी के माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपनी बीटेक, एमएससी, पीएचडी आदि की मार्कशीट और डिग्री की पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सेमिनार अटेंडिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आईआईटी रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इतना मिलेगा वेतन
आईआईटी रोपड़ में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये (लेवल-12) तक सैलरी मिलेगी। वहीं, ग्रेड-II असिस्टेंट प्रोफेसर को लेवल-10 के अनुसार 57,700 रुपये से 98,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा, जिसमें शुरुआती सैलरी 70,900 रुपये होगी।
इसके अलावा, अनुभव के आधार पर वेतन में बढ़ोतरी भी होगी। 1 साल का अनुभव पूरा होने पर सैलरी 84,800 रुपये हो जाएगी और 2 साल बाद यह बढ़कर 87,300 रुपये हो जाएगी। वेतन के अलावा अभ्यर्थियों को मेडिकल सुविधा, रीलोकेशन खर्च, टेलीफोन बिल, प्रोफेशनल अलाउंस, आवास सुविधा जैसे भत्ते भी मिलेंगे।