IIT Bombay Vacancy: आईआईटी बॉम्बे में चल रही है स्टाफ की भर्ती, डिप्लोमा और डिग्री वाले कर सकत हैं आवेदन
IIT Bombay Staff Recruitment 2026: आईआईटी बॉम्बे ने स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें तकनीकी अधीक्षक, तकनीकी अधिकारी, जूनियर इंजीनियर, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक आदि सहित विभिन्न गैर-शैक्षणिक और शिक्षण स्टाफ पदों के लिए अनेक पदों को भरा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Bombay Staff Vacancy 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) ने विभिन्न विभागों और अनुभागों में स्थायी और अस्थायी 19 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- तकनीकी पदों के लिए: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय (जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस या केमिकल) में बी.ई./बी.टेक./एम.एससी. की डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है।
- शिक्षण पदों के लिए: उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सीटीईटी या एमटीईटी पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए पढ़ाने का अनुभव भी मांगा गया है। पूर्व-प्राथमिक शिक्षक के लिए विशेष प्रशिक्षण/डिप्लोमा आवश्यक है।
- लैब असिस्टेंट के लिए: इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा, या आईटीआई सर्टिफिकेट, या भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा: तकनीकी अधिकारी (स्केल I) पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। तकनीकी अधीक्षक और कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष है। जूनियर लैब असिस्टेंट और अस्थायी प्री-प्राइमरी टीचर पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों तथा संस्थान के कर्मचारियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
देखें आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पोर्टल के जरिए करना होगा। सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये या 250 रुपये (पद के अनुसार भिन्न) निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे होगा चयन
- आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग/जांच: उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक सूची तैयार की जाएगी।
- लिखित परीक्षा: विषय ज्ञान और संबंधित योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
- कौशल परीक्षा: तकनीकी या शिक्षण पदों के लिए प्रवीणता/व्यावहारिक परीक्षा ली जा सकती है।
- साक्षात्कार: उच्च स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चयन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद का चयन करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सही और पूरी जानकारी के साथ भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें और अंतिम सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।