फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IISC Recruitment 2022 iisc bengaluru invited application on the posts of technical assistant sarkari naukri

IISC Recruitment 2022: आईआईएससी बंगलुरु में तकनीकी सहायक के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 13 Feb 2022 09:42 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 09:42 PM IST
सार

IISC Recruitment 2022: आईआईएससी बंगलुरु की ओर से इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी सहायक के 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
IISC Recruitment 2022 iisc bengaluru invited application on the posts of technical assistant sarkari naukri
IISC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

IISC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC),बंगलुरु ने तकनीकी सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी  उम्मीदवार इस भर्ती मे शामिल होना चाहते हैं, वह IISC की आधिकारिक वेबसाइट  iisc.ac.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IISC Recruitment 2022: 100 पदों पर होंगी भर्तियां
आईआईएससी बंगलुरु की ओर से इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी सहायक के 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IISC Recruitment 2022: 28 फरवरी तक करें आवेदन
आईआईएससी बंगलुरु के द्वारा जारी की गई तकनीकी सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी शुरू की जा चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

IISC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 100

सामान्य श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 42
ओबीसी श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 25
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 16
एससी श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 7
श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 10

IISC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आईआईएससी तकनीकी सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान की ओर से 55 फीसदी अंकों के साथ बी.टेक / बीई / बी.आर्क / बी.एससी। / बीसीए / बीवीएससी की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।  

IISC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। अन्य सभी वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। 

IISC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iisc.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे तकनीकी सहायक भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed