फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IGNOU JAT and Stenographer posts Recruitment 2023 Apply online at Exams.nta.ac.in

IGNOU Recruitment 2023: इग्नू में जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tue, 05 Dec 2023 06:10 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 05 Dec 2023 06:10 PM IST
सार

IGNOU Recruitment 2023: इग्नू में जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जकार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU JAT and Stenographer posts Recruitment 2023 Apply online at Exams.nta.ac.in
ignou recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IGNOU Recruitment 2023: इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAT) और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 22 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन

IGNOU रिक्तियों का विवरण

इग्नू का यह भर्ती अभियान 102 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 50 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAT) के पद के लिए हैं और 52 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU Vacancy आवेदन शुल्क

इग्नू में जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।

विज्ञापन

IGNOU Jobs आयु सीमा

जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAT) के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed