फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you are preparing for CUET so remember these dates-safalta

CUET 2022: CUET की कर रहे हैं तैयारी तो इन तारीखों को कर लें याद, दोबारा नहीं मिलेगा सुधार का मौका

Mon, 18 Apr 2022 12:55 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 18 Apr 2022 12:55 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को अनिवार्य रूप से CUET में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
If you are preparing for CUET so remember these dates-safalta
CUET - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल 2022 से शुरू कर दी है। देश के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की इच्छा रखने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से CUET में हिस्सा लेना होगा। जो छात्र CUET में हिस्सा नहीं लेंगे वे केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में हिस्सा लेने से वंचित रह सकते हैं। छात्र 6 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 650 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। जबकि ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के छात्रों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के छात्रों को 550 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन डिटेल्स में नहीं कर सकेंगे सुधार :

CUET 2022 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वो एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारियां सही भरें। दरअसल आवेदन करने के बादअभ्यर्थियों को एक बार एप्लीकेशन में सुधार का मौका तो मिलेगा, लेकिन वो अपने नाम, कांटेक्ट डिटेल्स, एड्रेस डिटेल्स, कैटेगरी, जेंडर, PwBD स्टेटस, एजुकेशन क्वालिफिकेशन डिटेल्स, जन्मतिथि और चुने हुए परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं कर सकेंगे। इनके अलावा अन्य डिटेल्स में सुधार के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA आधिकारिक वेबसाइट पर करेक्शन लिंक खोलेगी। हालांकि NTA ने इसके लिए तारीखों की जानकारी अभी नहीं दी है। इसलिए छात्रों को NTA की आधिकारिक वेबसाइटपर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किन विश्वविद्यालयों में मिलेगा CUET के जरिये प्रवेश :

CUET की व्यवस्था लागू होने के बाद UGC द्वारा वित्त पोषित सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इसी के जरिये छात्रों को स्नातक में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(AMU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) समेत सभी प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब इसी टेस्ट के जरिये एडमिशन मिलेगा। हालांकि, स्नातकोत्तर प्रवेश के लिएविश्वविद्यालयों के पास अभी भी CUET स्कोर का उपयोग पहले की तरह करने की छूट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ CUET, NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed