IDBI Executive Admit Card 2021: एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए 5 सितंबर को होनी है परीक्षा, जानें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
IDBI बैंक में एग्जीक्यूटिव के 920 पदों पर भर्ती के लिए 5 सितंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस भर्ती के लिए 4 से 18 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विस्तार
IDBI बैंक में एग्जीक्यूटिव के 920 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त को शुरू हुई थी और 18 अगस्त आवेदन करने की आखिरी तारीख थी। इस भर्ती के जरिए IDBI बैंक में एग्जीक्यूटिव के 920 पदों को भरा जाना है। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान नोटिफिकेशन में ही किया जा चुका है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और बाकी बचे समय मे इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको इसी वक्त सफलता द्वारा चलाए जा रहे IDBI एग्जीक्यूटिव स्पेशल बैच से जुड़ जाना चाहिए
कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जीक्यूटिव के इन 920 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को किया जाना है। लेकिन इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा, इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है। हालांकि यह उम्मीद लगाया जा रहा है की इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड अगस्त महीने के आखिरी में जारी किया जा सकता है
कितनी होगी सैलरी :
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जीक्यूटिव के पदों पर होने वाली यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। प्रारंभ में यह नौकरी 1 वर्ष की अवधि के लिए होगी और इस दौरान 29,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी। पहले एक साल के दौरान संतोषजनक प्रदर्शन के बाद नौकरी में 2 वर्ष का विस्तार किया जा सकता है। इस दौरान दूसरे साल में 31,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे साल में 34,000 रुपये प्रतिमाह की सैलरी प्रदान की जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट की 3 वर्ष की अवधि सफलतापूर्वक पूरा करने पर अभ्यर्थियों का असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के पदों पर स्थायी नियुक्ति करने का भी प्रावधान है। इसके लिए बैंक द्वारा एक चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे IDBI एग्जीक्यूटिव स्पेशल बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 60 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस, 50 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री, प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।