IBPS SO Recruitment 2023: 1400 से ज्यादा पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
IBPS SO Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) आज यानी 21 अगस्त को विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो को बंद कर देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS SO Recruitment 2023 Last Date: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसकी समय-सीमा आज यानी 21 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार फटाफट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हुई थी।
IBPS SO Recruitment रिक्तियों का विवरण
-
कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-I): 500 पद
-
मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल-I): 31 पद
-
आईटी अधिकारी (स्केल-I): 120 पद
-
लॉ ऑफिसर (स्केल-I): 10 पद
-
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): 700 पद
-
राजभाषा अधिकारी (स्केल-I): 41 पद
IBPS SO Recruitment आयु सीमा
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
IBPS SO Recruitment आवेदन शुल्क
आईबीपीएस एसओ भर्ती के लिए आवेदन कर रहे एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
IBPS SO Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होमपेज पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।