फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ibps so recruitment 2021 last date to apply specialist officer registrations for 1828 posts apply soon

IBPS SO Recruitment 2021: आईबीपीएस विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती की लास्ट डेट आज, 1828 पदों के लिए जल्द करें आवेदन

Tue, 23 Nov 2021 12:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 PM IST
सार

IBPS SO Recruitment 2021: आईबीपीएस 26 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को 23 नवंबर, 2021 की शाम तक आईबीपीएस एसओ भर्ती पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए।  

विज्ञापन
ibps so recruitment 2021 last date to apply specialist officer registrations for 1828 posts apply soon
IBPS SO Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IBPS SO Recruitment 2021: आईबीपीएस यानी बैंकिंग कार्मिक संस्थान का भर्ती अभियान खत्म होने जा रहा है। भर्ती अभियान के माध्यम से, आईबीपीएस का लक्ष्य विशेषज्ञ अधिकारी पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को चयनित करना और उनकी नियुक्ति करना है।

विज्ञापन

इसके माध्यम से कुल 1,828 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता और पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 03 नवंबर, 2021 से शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन

आईबीपीएस 26 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को 23 नवंबर, 2021 की शाम तक आईबीपीएस एसओ भर्ती पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, यदि वे सभी राउंड यानी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौर को पास करते हैं। उम्मीदवार यहां आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियों, रिक्ति विवरण और चरणों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदों का विवरण

  • पद: अधिकारी (स्केल- I)
  • रिक्ति की संख्या: 220
  • वेतनमान: 14500 - 25700 / - रुपये

  • पद: कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल I)
  • रिक्ति की संख्या: 884
  • वेतनमान: 14500 - 25700 / - रुपये
  • पद: राजभाषा अधिकारी (स्केल I)
  • रिक्ति की संख्या: 84
  • वेतनमान: 14500 - 25700 / - रुपये
  • पद: लॉ ऑफिसर (स्केल I)
  • रिक्ति की संख्या: 44
  • वेतनमान: 14500 - 25700 / - रुपये

  • पद: मानव संसाधन / कार्मिक अधिकारी (स्केल I)
  • रिक्ति की संख्या: 61
  • वेतनमान: 14500 - 25700 / - रुपये
  • पद: मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I)
  • रिक्ति की संख्या: 535
  • वेतनमान: 14500 - 25700 / - रुपये


IBPS SO Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

ibps so recruitment 2021 last date to apply specialist officer registrations for 1828 posts apply soon
IBPS
  • ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू : 03 नवंबर, 2022
  • आईबीपीएस एसओ भर्ती पंजीकरण फॉर्म भरने और आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 नवंबर, 2021
  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख : अभी घोषित नहीं
  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी : 26 दिसंबर, 2021
  • ऑनलाइन मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी : 30 जनवरी, 2022
  • मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा : फरवरी 2022 तक
  • साक्षात्कार आयोजन होने की तिथियां : फरवरी या मार्च 2022 में
  • अंतरिम आवंटन प्रक्रिया शुरू : अप्रैल 2022 में


IBPS SO Recruitment की रिक्तियों का विवरण

  1. राजभाषा अधिकारी के लिए 84 पद निर्धारित हैं।
  2. एचआर/कार्मिक अधिकारी के लिए 61 पद निर्धारित हैं।
  3. विधि अधिकारी के लिए 44 पद निर्धारित हैं।
  4. मार्केटिंग ऑफिसर के लिए 535 पद निर्धारित हैं। 
  5. आईटी अधिकारी के लिए 220 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  6. कृषि क्षेत्र अधिकारी के लिए 884 पद निर्धारित हैं।


आईबीपीएस एसओ 2021 भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर, उस अधिसूचना पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Click here to apply for CRP SPL XI'।
  • फिर उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करना होगा या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पहले से पंजीकृत होने पर लॉग इन करना होगा।
  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना चाहिए, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना चाहिए और आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए।
  • इसे जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करनी चाहिए।

  
IBPS SO Recruitment आवेदन शुल्क

आईबीपीएस एसओ 2021 भर्ती के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। 

सीधे आवेदन पंजीयन लिए यहां Direct link पर क्लिक करें। 
भर्ती अधिसूचना पीडीएफ देखने के लिए यहां Detailed Notification पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed