फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025 Released at ibps.in, Download Link Active Till Dec 31

IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 24 Dec 2025 05:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Dec 2025 05:45 PM IST
सार

IBPS RRB PO Prelims Scorecard: आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। स्कोरकार्ड 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर को होगी। 
 

विज्ञापन
IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025 Released at ibps.in, Download Link Active Till Dec 31
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IBPS RRB PO Prelims Scorecard: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन


स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तारीख, परीक्षा का नाम, माता-पिता का नाम, कैटेगरी और परीक्षा में प्राप्त अंकों का पूरा विवरण दिया गया है।

विज्ञापन

नवंबर में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

गौरतलब है कि आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 नवंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद परीक्षा का रिजल्ट 19 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया। अब रिजल्ट के बाद स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

आईबीपीएस ने साफ कर दिया है कि आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड 31 दिसंबर 2025 तक ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद स्कोरकार्ड का लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन

IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
 

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद “CRP-RRB” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Common Recruitment Process Regional Rural Bank Phase XIV” विकल्प चुनें।
  • अब “Scores of Preliminary Examination for CRP-RRBs-XIV - Officer Scale-I” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।


आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed