फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2025: Application Deadline Extended, Apply Till September 28

IBPS RRB Recruitment 2025: आईबीपीएस आरआरबी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी; अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Mon, 22 Sep 2025 07:39 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 22 Sep 2025 07:39 AM IST
सार

IBPS RRB Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2025: Application Deadline Extended, Apply Till September 28
बीपीएससी ने हेडमास्टर, हेड टीचर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

IBPS RRB Application Date Extended: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। पहले आवेदन की आखिरी तिथि 21 सितंबर 2025 तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 28 सितंबर 2025 कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा साबित होगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए थे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

IBPS RRB Vacancy 2025: भर्ती के पद और पात्रता

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने हाल ही में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 13,217 से 13,294 कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 13,294 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पद का नाम कुल पद योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) 8022 किसी भी विषय से ग्रेजुएशन
ऑफिसर स्केल-I 3928 किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन
ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) 1142 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + 2 साल अनुभव
आईटी ऑफिसर स्केल-II 87 कंप्यूटर/आईटी संबंधित डिग्री + 1 साल अनुभव
सीए ऑफिसर स्केल-II 69 ICAI से CA + 1 साल अनुभव
लॉ ऑफिसर स्केल-II 48 LLB + 2 साल अनुभव
ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II 16 CA या MBA (Finance) + 1 साल अनुभव
मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II 15 MBA (मार्केटिंग) + 1 साल अनुभव
एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II 50 एग्रीकल्चर/डेयरी/बागवानी/पशु चिकित्सा/मत्स्यपालन में डिग्री + 2 साल अनुभव
ऑफिसर स्केल-III 202 ग्रेजुएशन में 50% अंक + 5 साल अनुभव

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। ऑफिसर स्केल-I, II, III (RRB PO) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

वहीं, ऑफिसर स्केल-लॉ (Law Officer) के लिए लॉ की डिग्री, और एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, डेयरी, एनिमल, वेटरनरी साइंस, इंजीनियरिंग या फिजिकल साइंस में डिग्री होना जरूरी है।

तीन चरणों में होगा चयन

भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) पद के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जबकि पीओ (ऑफिसर स्केल-I, II, III) पद के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क

ऑफिसर स्केल (I, II, III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पदों के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग (SC, ST, PWD) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 175 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकेगा और इसे आवेदन की अंतिम तारीख तक जमा करना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIV एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • अंत में फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed