फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB CRP 2024 registration deadline extended till June 30 at ibps.in, read more details

IBPS RRB CRP XIII 2024: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में विभिन्न पदों पर बढ़ी आवेदन तिथि, 30 जून तक करें पंजीकरण

Fri, 28 Jun 2024 12:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Jun 2024 12:32 PM IST
सार

IBPS RRB CRP 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र 2024 भर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS RRB CRP 2024 registration deadline extended till June 30 at ibps.in, read more details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

IBPS RRB CRP 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा 30 जून, 2024 तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in. के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी पंजीकरण फॉर्म 2024 भर सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले, आईबीपीएस आरआरबी पंजीकरण 2024 प्रक्रिया 27 जून, 2024 को समाप्त होने वाली थी।

रिक्ति विवरण
आईबीपीएस आरआरबी प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) 22 से 27 जुलाई 2024 तक आयोजित होने वाली है। आईबीपीएस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में 10,313 रिक्तियों को भरना है। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I (सहायक प्रबंधक), ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर), ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) और 5,585 बहुउद्देशीय कार्यालय सहायक पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और विकलांग व्यक्तियों (Pwd) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी के लिए कैसे करें आवेदन  
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIII एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed