फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Prelims Score Card 2021 ibps released score card of po prelims exam 2021, know how to download it here, sarkari result

IBPS PO Prelims Score Card 2021: आईबीपीएस ने जारी किया पीओ भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड, इस तरह डाउनलोड करें

Mon, 10 Jan 2022 07:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 07:29 PM IST
सार

IBPS PO Prelims Score Card 2021: आईबीपीएस ने पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4 से 11 दिसंबर, 2021 तक किया गया था।

विज्ञापन
IBPS PO Prelims Score Card 2021 ibps released score card of po prelims exam 2021, know how to download it here, sarkari result
IBPS PO Prelims Score Card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

IBPS PO Prelims Score Card 2021: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के स्कोरकार्ड को जारी कर दिया गया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IBPS PO Prelims Score Card 2021: दिसंबर महीने में हुई थी परीक्षा
आईबीपीएस ने पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4 से 11 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। उम्मीदवार इश बात का ध्यान रखें कि आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड 10 जनवरी, 2022 से लेकर 22 जनवरी, 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा। इससे पहले आईबीपीएस ने परीक्षा के परिणामों को 6 जनवरी, 2022 को जारी कर दिया था। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS PO Prelims Score Card 2021: 4135 पदों पर होगी भर्तियां
आईबीपीएस द्वारा इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 4135 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ये बैंक - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एवं सिंध बैंक हैं। 

विज्ञापन

IBPS PO Prelims Score Card 2021: कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे IBPS PO/MTPrelims Score Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि, कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed