फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO MT SO Recruitment 2023 Registration ends today apply at ibps.in

IBPS PO-SO 2023: बैंक पीओ एमटी-एसओ भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

Mon, 28 Aug 2023 11:46 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 28 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

IBPS PO-SO 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की तरफ से चल रही आईबीपीएस पीओ एमटी और आईबीपीएस एसओ 2023 भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
IBPS PO MT SO Recruitment 2023 Registration ends today apply at ibps.in
IBPS PO 2023 recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS PO/MT SO Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT 2023) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO 2023) के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज यानी 28 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन

IBPS SO Recruitment  रिक्तियों का विवरण

  • कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-I): 500 पद

  • मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल-I): 31 पद

  • आईटी अधिकारी (स्केल-I): 120 

  • पदलॉ ऑफिसर (स्केल-I): 10 पद

  • मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): 700 पद

  • राजभाषा अधिकारी (स्केल-I): 41 पद

  • आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती अभियान के तहत 3049 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS SO PO Recruitment आयु सीमा

आईबीपीएस एसओ पीओ भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।


 

विज्ञापन

IBPS PO MT शैक्षणिक योग्यता

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्ज करना होगा।

IBPS PO SO 2023 आवेदन शुल्क

आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपये है।

IBPS PO SO Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर  पीओ/एमटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed