फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Admit Card 2021  Institute of Banking Personnel Released admit card for IBPS Clerk Prelims exam, know here how to download it

IBPS Clerk Admit Card 2021: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी, यहां जाने डाउनलोड करने का तरीका

Fri, 26 Nov 2021 09:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 09:03 PM IST
सार

IBPS Clerk Admit Card 2021:  जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2021 से लेकर 19 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। 
 

विज्ञापन
IBPS Clerk Admit Card 2021  Institute of Banking Personnel Released admit card for IBPS Clerk Prelims exam, know here how to download it
IBPS Clerk Admit Card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आज 26 नवंबर 2021 को क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आईबीपीएस ने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2021 से लेकर 19 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड रहने के कारण प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में समस्या आ सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्तूबर 2021 से लेकर 27 अक्तूबर 2021 तक आयोजित की गई है। 
विज्ञापन


आईबीपीएस द्वारा क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7,855 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट से  के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने जरूरी जानकारी जैसे पंजीकरण क्रमांक, जनमतिथि और पासवर्ड आदि की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र सबसे जरूरी
उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी जरूरी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और इसका पालन करें।  उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बहुत अधिक जरूरी है। उम्मीदवार परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र और वैद्य फोटो पहचान पत्र को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।  बिना इसके किसी को भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर बोर्ड से संपर्क करें। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जा सकते हैं। 

प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे IBPS Clerk Prelims admit card download के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. पेज पर मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड आदि भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र कार्ड आ जाएगा।
6. इसे चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।
7. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें।

प्रवेश पत्र के लिए डायरेक्ट लिंक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed