IBPS Clerk 2020: प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS - Institute of Banking Personnel Selection) ने क्लर्क के पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (IBPS clerk pre exam 2020) का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 5, 12 और 13 दिसंबर, 2020 को किया जाएगा। संस्थान के अनुसार, इस परीक्षा का परिणाम भी 31 दिसंबर, 2020 को ही जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा के संबंध में आईबीपीएस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के तीनों भागों में पास होना जरूरी है। इसके आधार पर ही उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
ये भी पढें : LIVE Sarkari Naukri 2020: SAIL, NIT, Press Council समेत कई विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, करें अप्लाई
IBPS Clerk Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
चरण - 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 होमपेज पर एडमिट कार्ड से संबंधिक लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
चरण - 5 आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण - 6 उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
IBPS Clerk Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।