फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Recruitment 2021: Recruitment is out for graduates to 10th pass in Indian Air Force, you will get great salary, safalta

IAF Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना में ग्रेजुएट्स से लेकर दसवीं पास तक के लिए निकली है भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी

Sat, 14 Aug 2021 12:28 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 14 Aug 2021 12:28 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने ग्रुप-सी के 282 सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 से 30 जुलाई के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
IAF Recruitment 2021: Recruitment is out for graduates to 10th pass in Indian Air Force, you will get great salary, safalta
Safalta.com/ IAF Recruitment 2021 - फोटो : PTI

विस्तार

वायुसेना में नौकरी देश की उन चुनिंदा नौकरियों में शामिल है, जिनमें जाना हर किसी का सपना होता है। अगर आप भी ऐसे सपने को देखते हैं, तो आपके पास अपने सपने को पूरा करने का जबरदस्त मौका है। दरअसल भारतीय वायुसेना ने ग्रुप-सी के सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन 24 से 30 जुलाई के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविलियन श्रेणी के अधीक्षक, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर, कुक, पेंटर समेत 282 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने के एक महीने के भीतर तक आवेदन किया जा सकता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए किताबें खोज रहे है, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन


किन पदों पर निकली हैं भर्तियां :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक मुख्यालय रखरखाव कमान के 153, मुख्यालय पूर्वी वायु कमान के 32, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के 11, इंडिपेंडेंट यूनिट्स के 1, कुक (साधारण ग्रेड) के 5, मेस स्टाफ के 9,मल्टी टास्किंग स्टाफ के 18, हाउस कीपिंग स्टाफ के 15, हिंदी टाइपिस्ट के 3, लोअर डिवीजन क्लर्क के 10, स्टोर कीपर के 3, कारपेंटर के 3, पेंटर के 1, अधीक्षक (स्टोर) के 5, तथा सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के 3 पदों पर भर्तियां निकली हैं।
विज्ञापन


ग्रेजुएट्स से लेकर दसवीं पास तक के लिए निकली है भर्ती :
अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में ग्रेजुएट्स से लेकर दसवीं पास अभ्यर्थियों तक के लिए पद शामिल हैं।

विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता :
●अधीक्षक के लिए- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट
●लोअर डिवीज़न क्लर्क के लिए- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा
●स्टोर कीपर के लिए- 12 वीं कक्षा या समकक्ष
●कुक (साधारण ग्रेड) के लिए- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मेट्रिक के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा
●पेंटर, कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, ए/सी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर, ट्रेड्समैन के लिए- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
विज्ञापन
विज्ञापन

●हिंदी टाइपिस्ट के लिए - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास 

कितनी मिलेगी सैलरी :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सभी पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित है। अभ्यर्थियों को उनके पदों के अनुसार पे लेवल 2 से लेकर पे लेवल 5 के बीच की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ साथ इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन :
इन पदों पर 18 से 25 साल के इच्छुक अभ्यर्थी रिक्तियों और योग्यता के अनुसार अपनी पसंद के वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं।अधिसूचना में दिए गए प्रारूप में आवेदन भर के दस्तावेजों के साथ सामान्य डाक/ पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन में नियत समय के भीतर जमा करना होगा।


कैसे करें तैयारी :
अगर आप रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, SSC GD, UP SI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट तथा एक्सपीरियंस फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ाया जाता है। आप सफलता ऐप के जरिये भी इन क्लासेस से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed