फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF AFCAT 2024 Notification out at afcat.cdac.in, application process will start from 1 December; Details here

AFCAT 2024: एयरफोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन शुरू होंगे पंजीकरण; देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 18 Nov 2023 01:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

AFCAT Form 2024: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AFCAT 2024) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया दिसंबर महीने से शुरू होगी। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें...

विज्ञापन
IAF AFCAT 2024 Notification out at afcat.cdac.in, application process will start from 1 December; Details here
AFCAT 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AFCAT 2024 Notification OUT: भारतीय वायु सेना ने तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों पर भर्ती के लिए एएफसीएटी 2024 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत अधिसूचना के बारे में आगे बताया गया है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

जनवरी 2025 बैच के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। आवदेन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2023 से शुरू होगी। आवेदक फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल/नॉन टेक्निकल और एनसीसी स्पेशल के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पद

इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाईंग, ग्राउंड ड्यूटी के टेक्निकल/नॉन टेक्निकल के कुल 327 पदों पर भर्ती होगी। फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए पीसी के लिए सीडीएसई रिक्तियों में से 10% सीटें और एसएससी के लिए एएफसीएटी रिक्तियों में से 10% सीटें आरक्षित हैं।

विज्ञापन

IAF AFCAT शैक्षणिक योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12 वीं या बीई/बीटेक डिग्री (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) में भौतिकी और गणित के साथ किसी भी विषय में कुल 60% के साथ स्नातक होना चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी शाखा) के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करना चाहिए। एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया या इंस्टीट्यूट इंजीनियर्स (इंडिया) की एसोसिएट सदस्यता की धारा ए और बी परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) के लिए उम्मीदवारों को 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। 

एनसीसी स्पेशल और मीटरीयोलॉजी एंट्री के लिए विस्तृत शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। 

IAF AFCAT आवेदन शुल्क

एएफसीएटी के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये के आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एनसीसी विशेष प्रविष्टि के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक विवरण के लिए अधिसूचना देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed