फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSPP Admit Card 2019 Released, Check at official website

HSSPP ने जारी किए परीक्षा के प्रवेश पत्र, सामने आई परीक्षा की तिथि

Tue, 13 Aug 2019 12:35 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 13 Aug 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
HSSPP Admit Card 2019 Released, Check at official website

हरियाणा विद्यालय शिक्षा परिषद (HSSPP) ने ABRCs और BRPs परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। वे अब HSSPP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनालोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि HSSPP ने असिस्टेंट ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटरों (ABRCs) के लिए कुल 1207 रिक्तियों और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन्स (BRP) के लिए 429 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। शिक्षा परिषद ने अब एबीआरसी और बीआरपी की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। ABRCs लिखित परीक्षा 17 अगस्त, 2019 को और BRPs परीक्षा 18 अगस्त, 2019 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक द्वारा सरलतापूर्वक डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

HSSPP ABRCs और BRPs एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट यानी recruitment-portal.in पर जाएं।
चरण 2 : अब दिए गए 'HARYANA SCHOOL SHIKSHA PRIYOJNA PARISHAD HARYANA' वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब एबीआरसी या बीआरपी के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6 : एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
HSSPP ABRCs और BRPs एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : 10वीं पास करें 10 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन, चयन होगा बेहद आसान


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed