{"_id":"66c2c815dbcabec683070169","slug":"hssc-releases-provisional-answer-key-for-group-no-57-cet-mains-exam-2024-download-link-here-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HSSC CET 2024: हरियाणा सीईटी मेन्स परीक्षा ग्रुप-57 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें आपत्ति दर्ज","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HSSC CET 2024: हरियाणा सीईटी मेन्स परीक्षा ग्रुप-57 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें आपत्ति दर्ज
Mon, 19 Aug 2024 09:51 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:51 AM IST
सार
HSSC CET Answer key 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
HSSC CET Answer key 2024
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
HSSC CET Answer key 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 18 अगस्त 2024 को आयोजित ग्रुप-सी सीईटी मेन्स परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह अनंतिम उत्तर कुंजी ग्रुप नंबर 57 के लिए है। अंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी, जो उम्मीदवार ग्रुप-सी सीईटी मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबासाइट -(www.hssc.gov.in) के माध्यम से अनंतिम उत्तर कुंजी तक पहुंच सकते हैं और अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
यदि कोई विसंगतियां या आपत्तियां नोट की जाती हैं, तो उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां ऑनलाइन जमा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आपत्तियों के लिए सबमिशन विंडो 19 अगस्त 2024, रात 11:59 बजे तक खुली है।
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- hssc.gov.in. पर जाएं।
- पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें
- उम्मीदवार के जवाबों के साथ उत्तरों का मिलान करें।
- इस तरह, उम्मीदवार प्रश्न पत्र के साथ उत्तर कुंजी का मिलान करके अपने लिखित परीक्षा के अंकों की गणना कर सकते हैं।