{"_id":"61d829887cbd31298303be94","slug":"hssc-answer-key-2022-released-various-sd-iti-posts-recruitment-written-exam-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HSSC answer keys 2022: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की 11 दिसंबर को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HSSC answer keys 2022: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की 11 दिसंबर को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें
Fri, 07 Jan 2022 05:22 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 07 Jan 2022 05:22 PM IST
सार
HSSC answer keys 2022: जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
HSSC answer keys 2022
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC answer keys 2022: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस भर्ती को विज्ञापन संख्या 12/2019 के तहत जारी किया गया था। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://139.59.72.109/ पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
HSSC answer keys 2022: 11 दिसंबर 2021 को हुई थी परीक्षा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

HSSC answer keys 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 9 जनवरी, 2022 से लेकर 11 जनवरी, 2022 को शाम 5 बजे से पहले तक अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। इसके बाद उन्हें अन्य मौका नहीं दिया जाएगा। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आपत्ति दर्ज कराने में समस्या भी आ सकती है, इसलिए सभी जल्द से जल्द इसे कर लें। आयोग द्वारा सभी आपत्तियों पर समीक्षा करने के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम जारी किए जाएंगे।

HSSC answer keys 2022: उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://139.59.72.109/ पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे E-Citizen के सेक्शन में जाएं।
3. अब Public Notice के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. अब Answer Key for Examination December 11, 20219 (1st, 2nd, and 3rd shift) के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

HSSC answer keys 2022: आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?
1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://139.59.72.109/ पर जाएं।
2. अब Inviting Objection for answer key (Advt. No. 12/2019) के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
4. अब Proceed (आगे बढ़ें) के बटन पर क्लिक करें।
5. अब एचएसएससी आपत्ति निगरानी एप के तहत मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
6. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. अब अपनी आपत्ति को दर्ज कराएं और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आपकी आपत्ति दर्ज हो गई है।