फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC Admit Card 2021: Male constable recruitment race exam admit card released, you can download with the help of this direct link

HSSC Admit Card 2021: पुरुष कांस्टेबल भर्ती दौड़ परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक की मदद से कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 24 Sep 2021 08:13 PM IST
सोनिया चौहान जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Sep 2021 08:13 PM IST
सार

HSSC Admit Card 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने गुरूवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुरुष कांस्टेबल पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
HSSC Admit Card 2021: Male constable recruitment race exam admit card released, you can download with the help of this direct link
HSSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुरुष कांस्टेबल पीएसटी दौड़ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल के पद परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र hssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार पुरुष कांस्टेबल पद के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और दौड़ परीक्षा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

एचएसएससी एडमिट कार्ड पुरुष कांस्टेबल पीएसटी रेस परीक्षा 28 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 है। बता दें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र ले जाना याद रखना चाहिए।प्रवेश पत्र के बिना पीएसटी दौड़ में उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
  • उम्मीदवार एचएसएससी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर भी क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना लॉगिन आईडी दर्ज करें।
  • एचएसएससी द्वारा आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परीक्षा के दिन के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट कर लें।


पुरुष कांस्टेबल पीएसटी दौड़ में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को बताया जाता है कि परीक्षा का स्थान परेड ग्राउंड सेक्टर-5 पंचकूला में रखा गया है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एचएसएससी एडमिट कार्ड 2021 के विवरण को ध्यान से देखें और उसी के अनुसार परीक्षा में जाने की तैयारी करें। आधिकारिक नोटिस के अनुसार- शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) में पास होने वाले सभी उम्मीदवार आगे की परीक्षा मेंं उपस्थित होने के पात्र होंगे। परीक्षा का समय 90 मिनट का होगा और बता दें कि उम्मीदवारों का ज्ञान परीक्षण केवल 60 अंकों का होगा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे जिनके उतर में प्रत्येक परीक्षार्थी को 0.60 अंक प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed