फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSLSA Recruitment 2022 Sarkari Naukri for joa and steno typist post apply at himachal.nic.in

HPSLSA Recruitment 2022: एचपी राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां देखें डिटेल

Thu, 20 Jan 2022 11:31 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 20 Jan 2022 11:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPSLSA Recruitment 2022 Sarkari Naukri for joa and steno typist post apply at himachal.nic.in
HPSLSA Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर सरकारी भर्तियां निकलीं हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं।  स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों पर और जूनियर कार्यालय सहायक के सात पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर होगा। 

विज्ञापन

HPSLSA Recruitment 2022 में इतना मिलेगा वेतन 

  • स्टेनो टाइपिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5,910 से 20,200 प्रति महीना वेतन के साथ 1950 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। 
  • जूनियर कार्यालय सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5,910 से 20,200 प्रति महीना वेतन के साथ 1950 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। 

HPSLSA Recruitment 2022 के लिए ये है पात्रता मानदंड 

  • स्टेनो टाइपिस्ट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी व अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर पर स्टेनोग्राफी की अंग्रेजी में 60 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग की गति होनी चाहिए। हिंदी में 25 शब्द की प्रति मिनट टाइपिंग की गति होनी चाहिए। 
  • जूनियर कार्यालय सहायक के पद पर भर्ती के लिए बीटेक, एमसीए, बीएससी आईटी, पीजीडीसीए की डिग्री या 12वीं पास होना चाहिए। 

विज्ञापन


HPSLSA Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा 

स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक के पदों के लिए 18 से 45 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। 

HPSLSA Recruitment 2022 के लिए को ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर भर्ती अनुभाक पर क्लिक करें। 
  • अब स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक की अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लिंक पर क्लिक करके अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। 
  • अधिसूचना को पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आवेदन शुल्क भरने के बाद आवेदन पत्र को जमा कर दें। 
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें। 
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed