फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC Recruitment 2024: registration window closing today for Assistant Professor, apply link here

HPSC Bharti 2024: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें पंजीकरण

Tue, 27 Aug 2024 12:33 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 27 Aug 2024 12:33 PM IST
सार

HPSC Recruitment 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग आज को उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इन पदों पर नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPSC Recruitment 2024: registration window closing today for Assistant Professor, apply link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

HPSC Recruitment 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) आज 27 अगस्त, 2024 को उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं ।

विज्ञापन


भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2424 पदों को भरना है, इनमें से 1,273 रिक्तियां सामान्य वर्ग के लिए, 429 एससी के लिए, 361 बीसीए के लिए, 137 बीसीबी के लिए, 124 ईएसएम के लिए और 106 रिक्तियां बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को नेट उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरश्रित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के पुरुष आवेदकों और अन्य सभी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अन्य सभी राज्यों की महिला उम्मीदवारों, हरियाणा के एससी / बीसी-ए / बीसी-बी / ईएसएम श्रेणी के पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in. पर जाएं।
  • फिर रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें
  • अपना मूल विवरण दर्ज करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • फिर अधिक विवरण भरें और फोटो अपलोड करके सबमिट कर दें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed