HPSC Lecturer Exam: एचपीएससी व्याख्याता परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, दो दिन दो शिफ्ट में होंगे पेपर
HPSC Lecturer Exam: एचपीएससी व्याख्याता भर्ती 2022 की परीक्षा 11 जून और 12 जून को पंचकूला के परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। एचपीएससी ने दो अलग-अलग विभागों में व्याख्याताओं की 400 से अधिक रिक्तियों को अधिसूचित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीएससी ने दो अलग-अलग विभागों में व्याख्याताओं की 400 से अधिक रिक्तियों को अधिसूचित किया था। इसके लिए विज्ञापन संख्या 11/2021 के तहत, विभिन्न विषयों में 437 व्याख्याता (ग्रुप बी) और तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा में फोरमैन इंस्ट्रक्टर के पदों पर परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जाएंगी।
एचपीएससी व्याख्याता भर्ती परीक्षा के पहले दिन का कार्यक्रम
| दिन | सत्र | पद और विषय | परीक्षा केंद्र |
| 11 जून | सुबह | व्याख्याता- वास्तुकला | पंचकूला, हरियाणा |
| 11 जून | व्याख्याता- सिविल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 11 जून | व्याख्याता- कंप्यूटर इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 11 जून | शाम | व्याख्याता- केमिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
| 11 जून | व्याख्याता- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 11 जून | व्याख्याता- मैकेनिकल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
एचपीएससी व्याख्याता भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन का कार्यक्रम
| दिन | सत्र | पद और विषय | परीक्षा केंद्र |
| 12 जून | सुबह | व्याख्याता- इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा |
| 12 जून | व्याख्याता- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (गणित) | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- वित्त लेखा और लेखा परीक्षा | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (रसायन विज्ञान) | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | शाम | व्याख्याता- खाद्य प्रौद्योगिकी | पंचकूला, हरियाणा |
| 12 जून | व्याख्याता- वस्त्र प्रौद्योगिकी | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (अंग्रेजी) | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- फार्मेसी | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- फोरमैन इंस्ट्रक्टर | पंचकूला, हरियाणा | |
| 12 जून | व्याख्याता- एप्लाइड साइंस (भौतिकी) | पंचकूला, हरियाणा |
एचपीपीएसी लेक्चरर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीपीएसी) भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से लेकर 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पिछड़े वर्ग और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। एचपीपीएसी लेक्चरर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।