फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC HCS 2023 registrations begins Know How to Apply Online for 95 HCS Vacancies

HPSC HCS Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग में इन पदों पर भर्तियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Mon, 20 Feb 2023 01:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 01:04 PM IST
सार

HPSC HCS 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPSC HCS 2023 registrations begins Know How to Apply Online for 95 HCS Vacancies
HPSC HCS 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HPSC HCS Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 2023 के विज्ञापन संख्या 11 के तहत HCS (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


 

इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा लोक सेवा आयोग में कुल 95 रिक्तियों को भरना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण

  • एचसीएस-10 पद
  • डीएसपी- 06 पद
  • ईटीओ- 04 पद
  • डीएफएससी- 02 पद
  • 'ए' वर्ग तहसीलदार- 04 पद
  • एआरसीएस- 02 पद
  • एईटीओ- 13 पद
  • बीडीपीओ- 08 पद
  • टीएम- 03 पद
  • डीएफएसओ- 02 पद
  • एईओ- 06 पद
  • 'ए' वर्ग नायब तहसीलदार- 35 पद
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: उम्मीदवार (डीएसपी के पद को छोड़कर) की आयु 01 जनवरी, 2023 को या उससे पहले 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीएसपी के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2023 को या उससे पहले 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं से होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास 28 फरवरी, 2023 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला/विज्ञान/वाणिज्य में स्नातक डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

 

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों और अन्य राज्यों की सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। सामान्य श्रेणी की सभी महिला उम्मीदवारों और अन्य राज्यों की सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए और अनुसूचित जाति / बीसी-ए / के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए हरियाणा के बीसी-बी/ईएसएम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) वर्ग को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
  • 2023 के विज्ञापन संख्या 11 के तहत उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगइन करें।
  • विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed