फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC Tehsildar and various post recruitment 2024, Apply now at hppsc.hp.gov.in

HPPSC Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में तहसीलदार सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन करने से पहले देखें विवरण

Sun, 07 Apr 2024 12:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2024 12:54 PM IST
सार

HPPSC Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न प्रशासनिक तहसीलदार व जिला पंचायत ऑफिसर समेत विभिन्न पर्दो पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
HPPSC Tehsildar and various post recruitment 2024, Apply now at hppsc.hp.gov.in
HPPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPPSC Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने विभिन्न प्रशासनिक तहसीलदार व जिला पंचायत ऑफिसर समेत विभिन्न पर्दो पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एचपीपीएससी की इस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक अभ्यर्थी एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आवदेन योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान व आवेदन शर्तें आदि ध्यान से पढ़ लें।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 26 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित होने पर तहसीलदार का वेतन- 46000-146500 रुपये प्रतिमाह होगा। बाकी पदों के वेतन में मामूली अंतर है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • एचपी प्रशासनिक सेवा क्लास-1 - 08 पद
  • डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर-02 पद
  • डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर-सह-प्रोबेशन ऑफिसर 03 पद
  • तहसीलदार, क्लास -1 - 09 पद
  • डिस्ट्रिक्ट पंचायत ऑफिसर (क्लास 1) - 01 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 03 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 02 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 02 मई ही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2024 के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

एचपीपीएससी की इस भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, रीति-रिवाज का भी ज्ञान होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

ओबीसी व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी अभ्यर्थियों को मात्र 150 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed