फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC Recruitment 2022 Apply Online for 100 Ayurvedic Medical Officer Check Sarkari Naukri Result

HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल पीएससी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Wed, 31 Aug 2022 03:40 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 03:40 PM IST
सार

HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 100 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
HPPSC Recruitment 2022 Apply Online for 100 Ayurvedic Medical Officer Check Sarkari Naukri Result
HPPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

चिकित्सा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  hppsc.hp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक होंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले जल्द से जल्द जमा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर भर्ती
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 100 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में केंद्र / राज्य सरकार / सीसीआईएम द्वारा मान्यता प्राप्त कानून या संस्थान द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से कम से कम पांच साल की अवधि की आयुर्वेद में डिग्री। इसके साथ ही सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन द्वारा जहां कहीं भी आवश्यक हो अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप की योग्यता भी होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये, एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल/ईडब्ल्यूएस (बीपीएल) को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, राज्य की महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।a
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed