फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HP Himachal Pradesh High Court Recruitment 2024 for 187 posts, Apply till 31 December

HP High Court Vacancy 2024: उच्च न्यायालय में 10वीं-12वीं पास, ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती; जानें आवेदन का तरीका

Sat, 30 Nov 2024 12:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 12:38 PM IST
सार

Himachal Pradesh High Court Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए 10वीं-12वीं पास और ग्रजेुएट्स तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
HP Himachal Pradesh High Court Recruitment 2024 for 187 posts, Apply till 31 December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

HP High Court Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट लोगों के लिए 187 पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी के पदों पर नियुक्ति होनी है। आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 30 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अंतिम तिथि और रिक्ति विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है। आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के तहत 187 पदों को भरा जाएगा। पदवार रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है:

  • क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे, जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर हैं।
  • स्टेनोग्राफर 52 पदों में 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे।
  • ड्राइवर के 6 पद भरे जाने हैं और सभी रेगुलर तौर पर भरे जाएंगे।
  • चपरासी (Peon) के 66 पदों में 64 पद रेगुलर और 2 पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

18 से 45 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करे लिए पात्र हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

विज्ञापन

योग्यता

सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जोकि निम्न प्रकार हैं:

  • क्लर्क - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जैसे कंप्यूटर चलाना, विंडोज और लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम और टाइपिंग और प्रिंटआउट लेना आदि।
  • स्टेनोग्राफर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री।
  • ड्राइवर - उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए। उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल के लिए एलएमवी वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और कम से कम तीन (3) साल के लिए एलएमवी ड्राइविंग के लिए ड्राइवर के रूप में अनुभव होना चाहिए।
  • चपरासी - 12वीं पास। इस पद के लिए मेरिट शैक्षणिक योग्यता (85 फीसदी वेटेज) और इवेल्यूएशन (15 फीसदी वेटेज) से बनेगी।

आवदेन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 347.92 रुपये (जीएसटी सहित) और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों को (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीएच) 197.92 रुपये (जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • भर्ती पोर्टल hphcrecruitment.in. पर जाएं।
  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed