फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How will the selection of candidates be done in the recruitment of Lekhpal-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल भर्ती में कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन और परीक्षा की तारीख को लेकर क्या है अपडेट, जानें यहाँ

Sat, 02 Apr 2022 03:42 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 02 Apr 2022 03:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। PET के आधार पर हो रही इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियोंको उनके PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
 

विज्ञापन
How will the selection of candidates be done in the recruitment of Lekhpal-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थियों को अब परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर हो रही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाना है। हालांकि आयोग ने अभी तक मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या औरइसकी तारीख को लेकर कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग अप्रैल महीने की शुरुआत में इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स अभ्यर्थियोंके साथ साझा कर सकती है। इसलिए इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के इस फ्री ईबुक से अपने 50+ अंक सुरक्षित करें UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की मदद सेघर बैठे इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन:

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को अब ज्यादा टेस्ट्स में हिस्सा नहीं लेना होगा। दरअसल PET के आधार पर हो रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन अब सिर्फ एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है उन्हें अब सिर्फ एक मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसी मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन लेखपाल के पदों के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि लेखपाल की पिछली भर्ती मेंइंटरव्यू का भी आयोजन होता था और अभ्यर्थियों का चयन 20 नंबर की लिखित परीक्षा तथा 80 नंबर के इंटरव्यू के आधार पर किया जाता था। लेकिन, वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक 100 नंबर की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें  
लेखपाल सिलेबस
लेखपाल सैलरी  
लेखपाल एग्जाम डेट

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा: 

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। इस परीक्षा के सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न से संबंधित पूरी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा में मॉक टेस्ट दिलाएगा छात्रों को सफलता

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed