फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How much time will it take for constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती में अभी लगेगा कितना समय और क्या इसमें महिलाओं के लिए अलग से आरक्षित हो सकती हैं सीटें, जानें यहाँ

Wed, 11 May 2022 01:21 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 11 May 2022 01:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर बहाली निकल सकती है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों पर भर्ती की जा सकती है।
 

विज्ञापन
How much time will it take for constable recruitment-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति (UPPBPB) द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल के पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। राज्य में पिछले कई सालों से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती नहीं निकली है। इसलिए अभ्यर्थी इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UPPBPB ने भी इस भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही इसके आयोजन के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट्स, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable Batch-Join Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

इस भर्ती में अभी लगेगा कितना समय :

इस भर्ती कर लिए नोटिफिकेशन जारी होने में अभी कितना  समय लगेगा, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPBPB इस भर्ती के लिए मई के आखिर तक या जून के शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या महिलाओं के लिये भी आरक्षित होंगी सीटें :

उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में कुछ सीटें लंबवत रूप से तथा कुछ सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित रहेंगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में कुछ सीटें क्षैतिज रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। दरअसल राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ मिला था और इनके लिए 20 प्रतिशत सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित थी। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में भी क्षैतिज रूप से 20 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। अगर महिलाओं को इस आरक्षण का लाभ मिलता है तो कॉन्स्टेबल के 26,210 सीटों में से 5242 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed