फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   How many marks will be negative in the examination of Consolidation Lekhpal Recruitment-safalta

Chakbandi Lekhpal 2022: चकबंदी लेखपाल भर्ती की परीक्षा में कितने अंकों की होगी निगेटिव मार्किंग

Mon, 08 Aug 2022 07:34 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 08 Aug 2022 07:34 PM IST
सार

राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली  भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की जा चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती के बाद जल्द ही चकबंदी लेखपाल के पदों पर भी भर्ती निकाली जा सकती है।  
 

विज्ञापन
How many marks will be negative in the examination of Consolidation Lekhpal Recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी में राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर कराई जा रही सीधी भर्ती की मुख्य परीक्षा के बाद चकबंदी लेखपाल के हजारों पदों परभी भर्ती निकाली जा सकती है। इस भर्ती में न्यूनतम 12वीं पास कर चुके कैंडिडेट्स को आवेदन कर सकेंगे। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि इस भर्ती के सबंध में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या किसी अन्य विभाग की से ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। इसलिए उम्मीदवार समय - समय पर संबंधित विभाग की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए लागू की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल हो रहे हैं तो आप अपनी तैयारी के लिए UPSSSC PET online course 2022 की मदद ले सकते हैं और घर बैठकर इस परीक्षा को अच्छे नंबरों से पास कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने अंकों की लागू हो सकती है निगेटिव मार्किंग

साल 2015 में आयोजित हुई चकबंदी लेखपाल भर्ती के नोटिफिकेशन के आधार पर यह स्पष्ट है कि अब तक इन पदों के लिए 80 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा व 20 अंकों का साक्षात्कार कराए जाने काप्रावधान रहा है। हालांकि राजस्व लेखपाल भर्ती से पहले पीईटी लागू किए जाने के बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि यदि हाल फिलहाल में चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्ती कराई जाती है तोआवेदन के लिए भी पीईटी में शामिल होना अनिवार्य होगा। ऐसे में इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में भी एक-चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग लागू की जा सकती है। हालांकि यह भर्ती कब तक कराई जाएगी इस बारे मेंकोई पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें और समय -समय पर संबंधित विभाग की वेबसाइट को देखते रहें। 

विज्ञापन

कितना मिलता है वेतन

चकबंदी लेखपाल के लिए पूर्व में हुई भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक इन्हें भी लगभग राजस्व लेखपाल के समान वेतन दिया जाता है। इसके तहत एक चकबंदी लेखपाल को न्यूनतम ग्रेड-पे- 2000 केअंतर्गत 5200 से लेकर  20000 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है। इस बारे में और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी की जाने वाली अधिसूचना का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और  सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed