फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How many marks do candidates become toppers in the civil services exam-safalta

UPSC IAS Exam 2022: सिविल सेवा परीक्षा में कितना मार्क्स लाकर टॉपर बनते हैं अभ्यर्थी और इसके लिए वे कितने घंटे करते हैं पढ़ाई

Fri, 20 May 2022 07:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 20 May 2022 07:11 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
How many marks do candidates become toppers in the civil services exam-safalta
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड काफी पहले ही जारी कर दिए हैं। देश कीसबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा के जरिए इस बार 1,011 पदों पर भर्ती की जानी है। UPSC ने CSE 2022 के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC कीआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरासकते हैं।

विज्ञापन

कितना मार्क्स लाकर टॉपर बनते हैं अभ्यर्थी :

सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने 2025 में से 1054 अंक लाकर पूरे देश में टॉप किया था। जबकि CSE 2019 में प्रदीप सिंह ने 1072 मार्क्स लाकर पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया था। गौरतलब है कि इस भर्ती में फाइनल कट ऑफ, मेंस की लिखितपरीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।

विज्ञापन

इसके लिए कितने घंटे करते हैं पढ़ाई :

सिविल सेवा परीक्षा 2020 के टॉपर शुभम कुमार ने इस परीक्षा में टॉप करने करने के बाद विभिन्न मीडिया संस्थानों को दिए गए अपने इंटरव्यू में बताया था कि वे दिन में 7 से 8 घंटे हर रोज पढ़ा करते थे और प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने के बाद वे दिन में 10 घंटे तकपढ़ाई करते थे। साथ ही शुभम ने यह भी बताया था कि वो परीक्षा में हिस्सा लेने से तीन साल पहले से रोज करीब सात से आठ घंटे की पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही उनका मानना था कि कितने घंटे पढ़ रहे हैं, इससे ज़्यादा मायने ये रखता है कि कितनी नियमित तरीके से पढ़ रहे हैं। वहीं, सिविल सेवा परीक्षा 2019 में पूरे देश में पहला रैंक हासिल करने वाले प्रदीप सिंह ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनका टॉप करने का फार्मूला ही साप्ताहिक पाठ्यक्रम है। प्रदीप का कहना था कि आप पढ़ाई को घंटे में मत तौलों। एक सप्ताह में कितना पढ़ना है यह जरूरतय कर लें। केवल तय ही न कर लें बल्कि उसे पूरा भी करें। प्रदीप ने साप्ताहिक तय पाठ्यक्रम का शेड्यूल अपने जीवन में 12वीं से ही अपनाया हुआ था और इसी के जरिये वो सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed