UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कितने अंकों की होती है परीक्षा और इसमें कितना स्कोर करके अभ्यर्थी होते हैं सफल, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPSSSC ने इस भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके आयोजन के लिए बोर्ड जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद UPPBPB इस भर्ती के लिए जून 2022 तक नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक UPPBPB ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएरखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।
कितने अंकों की होती है परीक्षा :
राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से इसी पैटर्न पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
कितना स्कोर करके सफल होते हैं अभ्यर्थी :
राज्य में इससे पहले 2018 के आखिर में 49,568 पदों के लिए आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी 300 में से 185.3465 मार्क्स लाकर, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 172.3272 मार्क्स लाकर, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी 145.3909 मार्क्स लाकर तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी 114.1932 मार्क्स लाकर सफल हुए थे।
वर्तमान भर्ती में सफल होने के लिए करना पड़ सकता है कितना स्कोर :
कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। हालांकि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या भले ही कम हो गई है लेकिन इसमें अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए रिक्तियों की कम संख्या का सीधा प्रभाव कट ऑफ पर पड़ेगा और इसबार इसमें थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में10 से 12 मार्क्स अधिक रह सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC औररेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखनेवाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।