फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How many candidates will be called for DME and DV of this recruitment-safalta

SSC GD Result 2022: इस भर्ती के DME और DV के लिए कितने अभ्यर्थियों को बुलाएगी आयोग तथा PET/PST का कब तक हो सकता है आयोजन, जानें यहाँ

Mon, 04 Apr 2022 12:45 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 04 Apr 2022 12:45 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब PET और PST में हिस्सा लेना होगा।
 

विज्ञापन
How many candidates will be called for DME and DV of this recruitment-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च 2022 को जारी किया था और अब आयोग ने इस परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच कई शिफ्ट्स में आयोजित की गई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। SSC ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 2,85,201 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें PET/PST के लिए बुलाया है। अभ्यर्थियोंको इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

DME और DV के लिए कितने अभ्यर्थियों को बुलाएगी आयोग :

इस भर्ती की लिखित परीक्षा में आयोग ने 2,85,201 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट (PST) के लिएबुलाया है। PET/PST में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में PET और PST सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के हैं। इसलिए आयोग PET/PST में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की उनके CBT 1 के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाएगी। इसके बाद आयोग इस मेरिट लिस्ट में से कुल रिक्तियों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें मेडिकल टेस्ट (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन

PET और PST का कब तक हो सकता है आयोजन :

SSC इस भर्ती के लिए PET और PST, लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आयोजित कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में आयोग ने अभी तक कोईसूचना तो नहीं जारी की है। लेकिन, GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में आयोग ने लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के 2 महीने के भीतर PET और PST का आयोजन शुरू करदिया था। आयोग ने 2018 की GD कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 20 जून 2019 को जारी किया था और PET तथा PST का आयोजन 13 अगस्त 2019 से 25 सितंबर 2019 के बीच किया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए भी आयोग PET तथा PST का आयोजनरिजल्ट जारी होने के 2 महीने के भीतर कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed