फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   How many candidates will appear for one post in the main examination of Revenue Accountant-safalta

Lekhpal Exam 2022: राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा में एक पद के लिए कितने अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Mon, 16 May 2022 02:49 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 16 May 2022 02:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिए लेखपाल के रिक्त पड़े 8,085 पदों को भरा जाना है।
 

विज्ञापन
How many candidates will appear for one post in the main examination of Revenue Accountant-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा पहली बार आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों की भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में पीईटी-2021 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। यूपीएसएसएससी ने इस एग्जाम के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित की है जिसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक तौर पर आयोग द्वारा पहले ही साझा की जा चुकी है। जो उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र पाए गए हैं उन्हें पुन: फीस जमा कर अपनी अगले चरण की दावेदारी समय से पूरी कर लेनी होगी। गौरतलब है कि 19 जून जो होने वाले इस एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के पास अब महज 40  से 45 दिनों का समय ही शेष बचा हुआ है। इसलिए अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण प्रश्नों का कड़ा अभ्यास शुरू करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जानिए एक पद के लिए होंगे कितने दावेदार 

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार, लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले करीब 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों में केवल ढाई लाख कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ऐसे में यदि एग्जाम में सभी ढाई लाख उम्मीदवार प्रतिभाग करते हैं तो कुल 8085 पदों की संख्या के हिसाब से एक पद के लिए 30 से 31 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस लिए इस लिए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed