फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How is the physical test in Group D recruitment and which candidates will be exempted from appearing in it

Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती में कैसा होता है फिजिकल टेस्ट और किन अभ्यर्थियों को मिलेगी इसमें शामिल होने से छूट, जानें यहाँ

Wed, 27 Apr 2022 03:36 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 27 Apr 2022 03:36 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए इसी साल जुलाई महीने से परीक्षा शुरू हो सकती है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे।
 

विज्ञापन
How is the physical test in Group D recruitment and which candidates will be exempted from appearing in it
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पिछले काफी समय से पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे। लेकिन कोरोना महामारी  तथा अन्य कारणों की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी है। वहीं, रेलवे द्वारा यह ऐलान किया गया है कि इन परीक्षाओं का आयोजन इसी साल जुलाई के महीने में किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसा होगा फिजिकल टेस्ट :

ग्रुप D भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में भी हिस्सा लेना होगा। PET में अभ्यर्थियों को दोतरह की दौड़ में हिस्सा होना होगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर दो मिनट में 100 मीटर की दूरी तयकरनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को इसमें 20 किलोग्राम का वजन उठाकर दो मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों कोकही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। जबकि दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजनउठाए चार मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी तथा महिला अभ्यर्थियों को भी बिना कोई वजन उठाए पांच मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने से मिली है छूट :

ग्रुप D भर्ती की PET में शामिल होने से कुछ अभ्यर्थियों को छूट मिली हुई है। दरअसल रेलवे द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिकरेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिस युवाओं को CBT आयोजित होने के बाद फाइनल मेरिट बनाते समय वेटेज दिया जाएगा और इन्हें PET में हिस्सा लेने से छूट भी मिलेगा। कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अपरेंटिस (CCAA) के तहत इस तरीके से भरे जाने वाले पदों की कुल संख्या 2,0734 है। अभ्यर्थी इससे संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा घर बैठे पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC औररेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed