UPSC CSE 2022 : सिविल सेवा परीक्षा में कैसा है महिलाओं का प्रदर्शन और पुरुषों की तुलना में कितनी महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में होती हैं सफल
सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। इसके लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विस्तार
देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी अपनी जिंदगी में कभी ना कभी सिविल सेवा में शामिल होने का सपना जरूर देखते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिये सबसे बेहतर सरकारी नौकरियों में जाने का रास्ता खुलता है। UPSC इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार करती है और CSE 2022 की प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को कियाजाना है। CSE 2022 के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
CSE में कैसा है महिलाओं का प्रदर्शन :
UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में देश के हर कोने से पुरुष और महिला अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। अगर इस परीक्षा में महिलाओं के प्रदर्शन की बात करें 2019 में आयोजित की गई CSE में सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में तकरीबन 23.86 फीसदी महिलाएं थी। दरअसल CSE 2019 में 922 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी और इसमें 220 महिलाएं तथा 702 पुरुष अभ्यर्थी थे। सिविल सेवा परीक्षा 2019 के प्रीलिम्स में 39,0671 पुरुष अभ्यर्थियों ने और 17,7611 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, इसकी मेंस परीक्षा में 9,964 पुरुष अभ्यर्थियों ने और 1,510 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था तथा इनमें से 1,848 पुरुष अभ्यर्थी और 454 महिला अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे।
क्या है चयन प्रक्रिया :
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेकर सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेकर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस की लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है और फिर इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को आखिरी चरण में इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट में हिस्सा लेना होता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्सेस की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC की कई भर्तियों के साथ यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के फ्री कोर्स चलाये जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसीअन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।