फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   high school pass applicants will not become assistant engineer

गजब! हाईस्कूल पास को दे दी इंजीनियर की नौकरी, हाईकोर्ट ने डांटा

Fri, 28 Aug 2015 12:43 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
high school pass applicants will not become assistant engineer

हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम में हाईस्कूल पास तकनीकी सहायकों को प्रोन्नति देकर सहायक अभियंता बनाए जाने संबंधी कार्यालय विज्ञाप्ति पर रोक लगा दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति एसबी सिंह की खंडपीठ ने निगम के इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रोन्नति की यह प्रक्रिया परंपरा से लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि जब मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बेरोजगार घूम रहे हैं, ऐसे में हाईस्कूल पास लोगों को सहायक इंजीनियर बनाना कौन सी परंपरा है।

अगली सुनवाई 24 सितंबर को

high school pass applicants will not become assistant engineer

याची के वकील अनिल बिसेन के मुताबिक विद्युत उत्पादन निगम ने 27 फरवरी 2015 को कार्यालय विज्ञाप्ति के माध्यम से तकनीकी सहायक से अवर अभियंता बनाए गए कर्मचारियों को एक और प्रोन्नति देकर सहायक अभियंता बनाने का निर्णय लिया है, जबकि इन कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ या हाईस्कूल है।

सहायक अभियंता बनने के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कोर्ट ने इससे पूर्व की तिथि पर निगम से इसका जवाब दाखिल करने को कहा था।

निगम के वकील ने आज हलफनामा दाखिल कर बताया कि तकनीकी सहायकों को अवर अभियंता और फिर सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति देने की विभाग में पुरानी परंपरा रही है। कोर्ट ने प्रोन्नति पर रोक लगाते हुए इस मामले में सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed