Haryana Police SI Recruitment 2021 : SI भर्ती के आंसर-की पर ऑब्जेक्शन की समय सीमा हो गई है खत्म, जानें कब तक जारी हो सकता है फाइनल रिजल्ट और क्या रह सकता है कट ऑफ स्कोर
Haryana Police SI Recruitment 2021 : हरियाणा पुलिस में पुरुष सब इंस्पेक्टर के 400 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 26 सितंबर और 13 अक्तूबर को आयोजित की गई थी।
विस्तार
हरियाणा पुलिस में पुरुष सब इंस्पेक्टर के 400 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के फाइनल परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 26 सितंबर 2021 को और 13 अक्तूबर 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए प्रोविशनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है और अभ्यर्थियों को 15 से 17 अक्तूबर के बीच अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। प्रोविशनल आंसर-की जारी होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) जल्द ही इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर सकती है। पुरुष SI के 400 और महिला SI के 65 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 19 जून से 9 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। महिला SI के 65 पदों के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Free Course की सहायता ले सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है फाइनल रिजल्ट :
इस भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। महिला SI के 65 पदों पर भर्ती के लिए 26 सितंबर को आयोजित हुई लिखित परीक्षा के परिणाम 2 सप्ताह के भीतर जारी कर दिया गया था। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि पुरुष SI परीक्षा के परिणाम भी 2 सप्ताह के भीतर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कितना रह सकता है कट ऑफ :
इस भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET तथा PST में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों की संख्या, खाली पदों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की परीक्षा में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 52 से 60 मार्क्स के बीच, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 48 से 54 मार्क्स के बीच, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 43 से 48 मार्क्स के बीच, BCA श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 47 से 53 मार्क्स के बीच और BCB श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 53 से 59 मार्क्स के बीच रह सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।