फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana Constable Recruitment 2021 Candidates appearing in this recruitment should note that apart from the written examination, they can also get 20 percent marks using this way Safalta 

Haryana Constable Recruitment 2021: इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी दें ध्यान, लिखित परीक्षा के अलावा इस तरह से भी हासिल कर सकते हैं 20 फीसदी अंक

Sun, 10 Oct 2021 04:42 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 04:42 PM IST
सार

Haryana Constable Recruitment 2021: हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को उनका एडमिट कार्ड 21 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Constable Recruitment 2021 Candidates appearing in this recruitment should note that apart from the written examination, they can also get 20 percent marks using this way Safalta 
hssc

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। HSSC द्वारा जारी किये गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2021 के बीच होनी है और अभ्यर्थियों को उनका एडमिट कार्ड 21 अक्तूबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 7 और 8 अगस्त को होनी थी, लेकिन 7 अगस्त को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की यहाँ से  FREE Current Affairs E-book - Download Now  मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन


किस पैटर्न पर होती है परीक्षा 
इस भर्ती में लिखित परीक्षा का कुल वेटेज 80% यानी 80 अंक है और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 80 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलता है। इसमें अभ्यर्थियों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स, रीजनिंग, मेन्टल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल एबिलिटी, कृषि, पशुपालन, कंप्यूटर जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जानिए हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल को कितना मिलता है वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यहां से हासिल कर सकते हैं 20 अंक 
लिखित परीक्षा के 80 अंको के अलावा अभ्यर्थियों को 20 अंक अन्य आधार पर प्रदान किये जाते हैं। इस भर्ती में 10 अंक मिसलेनियस के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। इस केटेगरी के अंतर्गत किन अभ्यर्थियों को कितना अंक मिलता है, इसकी पूरी जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को 10 अंक एडिशनल क्वालिफिकेशन का भी दिया जाता है। इस श्रेणी में किस आधार पर अंक दिए जाते हैं, इसकी जानकारी आगे दी गई है।


शिक्षा (अधिकतम 07 अंक)
उच्च शिक्षा वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 04 अंक मिलते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों के पास कानून, कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ विज्ञान, फोरेंसिक मेडिसिन, फोरेंसिक साइंस, पुलिस साइंस और क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री (जिसमें 10+2 के बाद 04 या उससे अधिक वर्ष लगते हैं) है, उनको अतिरिक्त 4 अंक मिलते हैं। इसके अलावा उपरोक्त किसी भी स्ट्रीम में अभ्यर्थियों के पास अगर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होगी तो उन्हें 3 अंक मिलेगा। एनसीसी प्रमाणपत्र (अधिकतम 03 अंक) : ए, बी या सी स्तर का एनसीसी प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को क्रमशः 01, 02 और 03 अंक मिलेंगे।

यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed