फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Harayana Police Exam 2021: Haryana constable this exam is rescheduled, know how long the exam can be canceled-safalta

Harayana Police Exam 2021 : हरियाणा कांस्टेबल की इस परीक्षा को किया गया रीशेड्यूल, जानें कब तक आयोजित हो सकती है रद्द हुई परीक्षा

Mon, 16 Aug 2021 09:53 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 16 Aug 2021 09:53 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के पदों पर रद्द हुई परीक्षा के लिए HSSC जल्द ही नए शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। इस परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से HSSC द्वारा इसे रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Harayana Police Exam 2021: Haryana constable this exam is rescheduled, know how long the exam can be canceled-safalta
Haryana Police - फोटो : Amar ujala

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पुरुष कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होने के बाद अब अन्य परीक्षाओं का आयोजन करवाने में जुट गया है। गौरतलब है की पुरुष कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से आयोग ने 7 अगस्त को इसे रद्द कर दिया था। रद्द हुई इस परीक्षा का आयोजन कब करवाया जाएगा, इस संबंध में HSSC ने अभी तक कोई नोटिस तो नहीं जारी किया है। लेकिन महिला कांस्टेबल की परीक्षा के लिए HSSC ने नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस में इस वक्त कांस्टेबल के कुल 7298 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिनमें 5500 पद पुरुष कांस्टेबल के, 1100 पद महिला कांस्टेबल के तथा 698 पद महिला कांस्टेबल एचएपी-दुर्गा के हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस परीक्षा को किया गया रीशेड्यूल : 

HSSC ने शनिवार को महिला कांस्टेबल परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए नोटिस के मुताबिक महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 और 19 सितंबर को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 12 सितंबर से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। पुरुष कांस्टेबल की उत्तर पुस्तिका लीक होने से सबक लेते हुए इस परीक्षा के लिए महज पांच जिलों यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व करनाल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

कब तक हो सकता है रद्द हुई परीक्षा का आयोजन :

पेपर लीक के वजह से रद्द हुई पुरुष कांस्टेबल की परीक्षा के लिए HSSC नया शेड्यूल जल्द जारी करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरुष कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए नया शेड्यूल तैयार किया जा रहा है और सभी इंतजामों के सही से होने के बाद जल्द ही परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें पक्की तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी करने का है और आप इसके लिए पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में SSC GD, UP SI, UPSSSC PET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक- टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed