फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujrat Police Constable Recruitment 2021 Lokrakshak Recruitment Board (LRB) is recruiting on posts of constable, the number of vacant posts is 10,459

Police Constable Recruitment 2021: इस सूबे में 10 हजार से ज्यादा पदों पर होगी लोकरक्षकों की भर्ती, यहां पढ़ें विस्तार से

Sun, 24 Oct 2021 03:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

Gujrat Police Constable Recruitment 2021: गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2021 है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपए शुल्क भी भरने होंगे। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Gujrat Police Constable Recruitment 2021 Lokrakshak Recruitment Board (LRB) is recruiting on posts of constable, the number of vacant posts is 10,459
Gujrat Police Constable Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड (एलआरबी) ने बड़ी सौगात दी है। गुजरात पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती जारी की गई है। गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड ने गुजरात पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए 10,459 रिक्तियां जारी की है। यह भर्ती अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल और एसआरपीएफ कांस्टेबल के पदों के लिए जारी की गई है। 

विज्ञापन


गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड (एलआरबी) ने कांस्टेबल भर्ती के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लिंक भी शुरू कर दी है। यह लिंक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर उपलब्ध है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर दें। गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2021 है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपए शुल्क भी भरने होंगे। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 में आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और उसमें दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 23 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 09 नवंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क- 100 रुपये


गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड कांस्टेबल भर्ती की जरूरी जानकारी

कुल पदों की संख्या- 10,459

अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल- 5212 पद

  • पुरुष- 3492
  • महिला- 1720


आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल- 797 पद

  • पुरुष- 534 पद
  • महिला- 263 पद


एसआरपीएफ कांस्टेबल- 4450 पद

  • पुरुष- 4450
  • महिला-0


लोकरक्षक भर्ती बोर्ड (एलआरबी) के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखें। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 34 साल के बीच होनी चाहिए। 

लोकरक्षक भर्ती बोर्ड (एलआरबी) कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 अक्तूबर, 2021 से लेकर 9 नवंबर 2021 तक चलेगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed