फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujarat Police PSI Result 2021 Sarkari Naukri for police sub inspector pet exam declared at  psirbgujarat2021.in

Gujarat Police PSI Result 2021: गुजरात पुलिस सब इंस्पेक्टर के पीईटी परिणाम हुए जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

Sat, 15 Jan 2022 10:30 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 15 Jan 2022 10:30 PM IST
सार

गुजरात पुलिस ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट psirbgujarat2021.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Gujarat Police PSI Result 2021 Sarkari Naukri for police sub inspector pet exam declared at  psirbgujarat2021.in
Gujarat Police PSI Result 2021 - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात पुलिस ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट psirbgujarat2021.in पर जाकर देख सकते हैं। इन नतीजों में उम्मीदवार का नाम, संख्या, रोल नंबर, लिंग, श्रेणी, नेट टाइम और पीईटी अंक शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 दिसंबर, 2021 से 24 दिसंबर, 2021 को 15 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गुजरात पुलिस ने कुल 96,243 प्रतिभागियों के परिणाम जारी किए हैं। 

विज्ञापन

गुजरात पुलिस में पुलिस सब इंस्पेक्टर के 372 पदों पर भर्तियों के लिए 16 मार्च, 2021 से 31 मार्च, 2021 के दौरान आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद दोबारा 5 अक्टूबर, 2021 से 3 नवंबर, 2021 के दौरान फिर से आवेदन के प्रक्रिया शुरू सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री व कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन


Gujarat Police PSI Result 2021 के पीईटी पर आपत्ति है तो इधर भेजें

गुजरात पुलिस द्वारा जारी किए गए शारीरिक परीक्षण के परिणाम पर किसी भी उम्मीदवार को विवरण के संबंध में कोई आपत्ति है, तो इससे जुड़े पत्र को भर्ती बोर्ड कार्यालय, बंगला नंबर जी-16, सरिता उधन के पास, सेक्टर-2, गांधीनगर - 2008 के पते पर स्पीड पोस्ट या कूरियर द्वारा अंतिम तिथि पर या उससे पहले को भेज सकते हैं। गुजरात पुलिस पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार प्रारंभिक परीक्षा देनी होती है। प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी, 2022 के बाद किसी भी रविवार को होने की संभावना है। परीक्षा की तिथि को जल्द ही उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।  

विज्ञापन


Gujarat Police PSI Result 2021 को ऐसे करें डाउनलोड 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psirbgujarat2021.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार गुजरात पुलिस पीएसआई रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें। 
  • अपने गुजरात पुलिस पीएसआई पीईटी अंकों की जांच करें। 
  • अब अपने परिणाम की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed