फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in veterinary department

12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का बढ़िया मौका

Sun, 06 Mar 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 05:54 PM IST
सार

  • पशुपालन विभाग में अटेंडेंट की नौकरी
  • 12वीं पास छात्रों के लिए बढ़िया मौका
  • 18 से 40 साल तक के युवा करें आवेदन

विज्ञापन
govt jobs in veterinary department
लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी

विस्तार

पशुपालन विभाग, जम्मू कश्मीर में अटेंडेंट के पदों को भरने के लिए विज्ञप्त‌ि जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 24 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार को ‌किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान ‌किया गया है। चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 4,440 से 7,440 रुपये वहीं 1,300 रुपये ग्रेड पे देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवार केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोडड कर उसे भरें। विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को सलंग्न कर 'चीफ एन‌िमल हसबैंड्री ऑफिसर चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट लेवल रिक्रुटमेंट कमेटी, बड़गाम' के पते पर स्वयं जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र केवल प्रात: 11 से शाम 3 बजे तक जमा किए जाएंगे। आवेदकों का चयन मुख्य पशुपालन कार्यालय के नियमानुसार किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05  मार्च, 2016 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पशुपालन विभाग, जम्मू कश्मीर की आधिकारिक वेबसाइट www.jkanimalhusbondry.net पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed