फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in health dept

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, 55 हजार रुपए सैलरी

Sat, 21 Mar 2015 08:56 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
govt jobs in health dept

स्टेट हेल्थ सोसाइटी गोवा ने चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स के साथ कुल 54 विभाग में 128 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, काउंसलर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, मेडिकल ऑफिसर एमओ-एसटीसी, रेडियोलॉजिस्ट, अनेस्थेटिस्ट, गायनोकॉलाजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर (एचआर), कन्सलटेंट प्रोगाम ऑफिसर, कन्सलटेंट, मानीटरिंग एंड इवैलुशन असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन सुपरवाइजर व अन्य पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निश्चित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 6,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

govt jobs in health dept

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने बायो डाटा के साथ समस्त दस्तावेजों की मूल प्रति और सत्यापित प्रति साथ लाएं। सत्यापित फोटो कॉपी जमा कर ली जाएगी।

साक्षात्कार की तारीख अलग-अलग निर्धारित की गई है जो 23 मार्च, 2015 से 02 अप्रैल, 2015 तक है।  साक्षात्कार के लिए योग्य उम्मीदवारों को पद के ‌अनुसार निर्धारित तिथि पर 'स्टेट हेल्‍थ सोसाइटी, नेशनल हेल्‍थ मिशन, डायरेक्‍टरेट ऑफ हेल्‍थ सर्विसेज, कैमपाल, पणजी-403001' के पते पर उपस्थित होना होगा।

साक्षात्कार संबंधी अधिक जानकारी व अन्य विस्तृत सूचना के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.dhsgoa.gov.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed