दिल्ली में सरकारी नौकरी, सैकड़ों पदों पर भर्ती
दिल्ली के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल में कुल 142 पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इनमें रेडियोलॉजी के 8, माइक्रोबायोलॉजी के 2, स्किन का एक, जनरल मेडिसिन के 13, पैथोलॉजी के 4, सर्जरी के 10, एनेस्थेसिया के 26 के अतिरिक्त अन्य पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई।
इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता एमबीबीएस डिग्री/परास्नातक/ डिप्लोमा, पीएचडी धारकों के लिए 35 वर्ष योग्यता निर्धारित है। इन पदों के लिए वेतनमान 15600-39100/- + ग्रेड पे .6600 रु/ है। योग्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है और आरक्षित वर्ग को इसमें नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
जानिए, आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरना होगा व संबंधित पत्रों को स्वयं सत्यापित कर (चिकित्सा अध्यक्ष, बीएसएएच BSAH, सेक्टर 6, रोहिनी दिल्ली-85, कमरा नंबर-2264) पते भर भेजना होगा।
अभ्यर्थी को साक्षात्कार में मूल प्रमाणपत्रों के साथ आना होगा व अभ्यर्थी का चुनाव केवल व्यक्गित साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च, 2015 है जबकि साक्षात्कार की तारीख 11 मार्च से लेकर 13 मार्च, 2015 तक है। इस विज्ञप्ति के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए हॉस्पिटल की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर लॉग ऑन करें।